छत्तीसगढ़रायगढ़

युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा देने का संकल्प, साहिल जांगड़े ने रखी विकास और युवाओं की भागीदारी की रूपरेखा

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद की दावेदारी के बीच कांग्रेस नेता साहिल जांगड़े ने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन तथा क्षेत्र के युवाओं के हित में कार्य करेंगे।
साहिल जांगड़े ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ने तथा रोजगार मेलों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की होगी। उन्होंने बताया कि विधायक लालजीत सिंह राठिया के मार्गदर्शन में युवाओं को सरकारी योजनाओं और रोजगार संबंधी अवसरों का अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर खेल मैदान, पुस्तकालय और युवाओं के लिए सकारात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि युवा नशे और भटकाव से दूर रहकर अपने भविष्य का निर्माण कर सकें।
साहिल जांगड़े ने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक युवा की समस्या को जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेतृत्व तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने युवाओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा संगठन युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button