छत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन आघात : अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन आघात” के तहत जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। साइबर थाना, घरघोड़ा, पुसौर, पूंजीपथरा और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 69.66 लीटर अवैध महुआ, हाथभट्ठी, देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 18 जुलाई को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 69.66 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और सात आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

घरघोड़ा क्षेत्र में साइबर थाना और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम रायकेरा में आरोपी रूपेश बेहरा के घर छापा मारकर 25 लीटर महुआ शराब सहित अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब बिक्री से संबंधित नकदी भी जब्त की है।

थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम बरपाली में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में किशन भारती और राकेश भारती के कब्जे से 7-7 लीटर महुआ शराब जब्त की। वहीं चौकी खरसिया पुलिस ने ग्राम तेलीकोट बरभाठा रोड से 10 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की।

पूंजीपथरा पुलिस ने भी तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कच्ची महुआ, हाथभट्ठी और अंग्रेजी शराब जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
बाइट:
शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन आघात’ आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button