छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सरेआम नकली पिस्टल और चापड़ लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा में सरेआम नकली पिस्टल और चापड़ लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्टल, चापड़ और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, शारदा चौक के पास चलती स्कॉर्पियो से दो युवक नकली पिस्टल और चापड़ लहराकर राहगीरों को डरा रहे थे। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू और निखिल बाधड़े, दोनों निवासी मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक नकली पिस्टल, एक चापड़ और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क, सीएसपी योगिता बाली खापर्डे तथा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button