छत्तीसगढ़सूरजपुर

जमीन के हिस्से को लेकर विवाद, भाई की हत्या करने वाले भाई एवं भाभी गिरफ्तार

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले के ग्राम चन्द्रमेढ़ा में जमीन के हिस्से को लेकर विवाद ने एक दुखद घटना का रूप ले लिया। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को कलेश्वर टोप्पो ने चौकी चेन्द्रा में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बड़े पिता, धर्मदेव टोप्पो और उनकी पत्नी सुषमा ने महेन्द्र टोप्पो पर ईंट से हमला किया था। घटना के तुरंत बाद, आहत महेन्द्र टोप्पो (50 वर्ष) का उपचार सीएचसी भैयाथान में किया गया और बाद में उन्हें जिला अस्पताल सूरजपुर और संकल्प हॉस्पिटल अम्बिकापुर रेफर किया गया। इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और 8 मई 2026 को महेन्द्र टोप्पो की मृत्यु हो गई।

मृत्यु के बाद पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति की थी। इसके बाद पुलिस ने धर्मदेव टोप्पो (60 वर्ष) और उनकी पत्नी सुषमा स्वराज टोप्पो (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की और घटना में प्रयुक्त ईंट को भी पुलिस ने बरामद कर आरोपी भाई एवं भाभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्याय प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button