छत्तीसगढ़सूरजपुर

कुदरगढ़ देवी धाम में श्रद्धालु की मौत, सीढ़ियां चढ़ने के बाद बिगड़ी तबीयत

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

कुदरगढ़ देवी धाम में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय फूल सिंह, निवासी बचरापोड़ी के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूल सिंह देवी दर्शन के लिए कुदरगढ़ पहुंचे थे। मंदिर तक पहुंचने के लिए उन्हें लगभग 800 सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं। बताया जा रहा है कि सीढ़ियां चढ़ने के बाद वह थककर बैठ गए, लेकिन कुछ देर बाद भी जब वह नहीं उठे तो आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को समझा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भीषण गर्मी और अधिक शारीरिक थकान के चलते उन्हें अचानक हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय बैगा पुजारियों और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह मामला कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे प्राकृतिक कारणों से हुई मौत माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

वहीं इस घटना को देखते हुए प्रशासन ने अपील कि है कि
गर्मी के मौसम में ऊंचाई वाले धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं से प्रशासन ने सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी साथ रखने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button