कोरबाछत्तीसगढ़

डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 हजार के इनामी मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

लोकेशन – कोरबा / रिपोर्टर – सरोज रात्रे

कोरबा पुलिस को डीजल चोरी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गेवरा और कुसमुंडा खदानों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल वाहनों को भी जब्त किया है।

कोरबा जिले में डीजल चोरी के संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में दीपका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जांजगीर में दबिश देकर गिरोह के मास्टरमाइंड नवीन कश्यप, परमेश्वर सारथी और सब्बीर मेमन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी नवीन कश्यप पिछले करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था और जिले से बाहर छिपकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो स्कॉर्पियो वाहनों को जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गेवरा और कुसमुंडा खदान क्षेत्रों में डीजल चोरी की घटनाओं में शामिल इस गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस 2500 लीटर चोरी का डीजल भी बरामद कर चुकी है।

फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button