छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में तीन दिन की मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदी-नाले उफान पर

सूरजपुर जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। देवनगर, उरांवपारा, गुरभेला नाला और मोहनपुर की झिंक नदी सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नदी-नालों पर बने पुलों के ऊपर पानी बहने से आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। देखिए हमारी यह रिपोर्ट…


लगातार हो रही बारिश ने सूरजपुर जिले में आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। देवनगर के उरांवपारा इलाके में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं गुरभेला नाला और मोहनपुर की झिंक नदी पर बनी पुलिया के ऊपर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और पुल-पुलियों से दूर रहने की सलाह दी है।


बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और खेतों में जलभराव से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव दल को अलर्ट पर रखा है और लोगों से सतर्क रहने तथा बिना जरूरी काम के घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

फिलहाल सूरजपुर जिले में बारिश का सिलसिला जारी है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील की गई है कि जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन या संबंधित विभाग को सूचना दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button