“नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के अड्डे पर छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार”

लोकेशन: जांजगीर-चांपा /रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रोगदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारा, जहां से 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रोगदा में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से करीब 9 हजार रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
नकुल कश्यप, हरप्रसाद साहू, शरीफ मोहम्मद, अनीष कश्यप, चितरंजन सारवा, कलेश्वर वैष्णव, गौरी शंकर, तिरीथ राम सारवा, रामकुमार साहू और सियाराम साहू शामिल हैं।
इस पूरी कार्रवाई में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ और सट्टे के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




