छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
अकलतरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, देर रात की घटना की आशंका

रिपोर्टर: मयंक / लोकेशन :अकलतरा
अकलतरा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि घटना देर रात की है, जबकि सुबह लोगों ने इसे देखा।

जानकारी के मुताबिक, अकलतरा कॉलेज के पास स्थित क्षेत्र में जब लोग सुबह स्टेडियम की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ से लटके युवक पर पड़ी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान रुपेश के रूप में की गई है। प्रारंभिक तौर पर मामला फांसी का लग रहा है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए मौत संदिग्ध मानी जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके




