छत्तीसगढ़सक्ती

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

सक्ती जिले में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान आधारभूत संरचना परियोजनाओं के बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यशाला में उद्योग संचालनालय रायपुर से पहुंचे जीआईएस विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल के उपयोग, विभागीय डेटा के एकीकरण और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के समन्वित नियोजन पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
विशेषज्ञों ने बताया कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास परियोजनाओं की योजना को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाना है। सभी विभागों का डेटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से परियोजनाओं के दोहराव को रोका जा सकेगा, समय की बचत होगी और शासकीय व्यय में भी कमी आएगी।


कार्यशाला में जीआईएस आधारित सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से नई परियोजनाओं के लिए सटीक योजना निर्माण और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। साथ ही जिला अधिकारियों एवं उपयोगकर्ताओं को डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान (DMP) में पंजीयन की प्रक्रिया और पोर्टल के तकनीकी उपयोग की भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों को प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि जिले में विकास कार्यों का बेहतर समन्वय हो और आधारभूत संरचना परियोजनाओं का क्रियान्वयन तेज एवं पारदर्शी तरीके से किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button