छत्तीसगढ़रायगढ़

बिक्री से पहले ही बाइक चोर गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने 24 घंटे में बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतरारोड़ पुलिस ने चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 04 CU 1251) जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, भोथीडीह (जिला सक्ती) निवासी एवं वर्तमान में कोतरारोड़ के शिवम विहार में रहने वाले बसंत कुमार चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके ससुर की मोटरसाइकिल 26 जुलाई की रात कोतराफाटक स्थित किराए के मकान से चोरी हो गई थी। शिकायत पर कोतरारोड़ थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमलनगर के आजाद चौक में एक युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी दीपक वैष्णव (19 वर्ष) निवासी छपोरा, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ एवं सशक्त ऐप के माध्यम से इंजन और चेसिस नंबर का सत्यापन करने पर बरामद मोटरसाइकिल चोरी की वही एचएफ डीलक्स बाइक निकली। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई को रायगढ़ पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर आगे भी इसी तरह सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button