सोते समय दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

रिपोर्टर: भरत सिंह चौहान /लोकेशन: जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर सो रहे दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। घटना बीती रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है,



जब तीन नकाबपोश बदमाश अचानक घर में घुसे और दोनों भाइयों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और उनकी तलाश जारी है। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।




