छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर को मिली नई प्रशासनिक कमान श्रीमती रेना जमील ने 11वीं कलेक्टर के रूप में संभाला पदभार, जनहित और सुशासन पर रहेगा विशेष फोकस

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देते हुए श्रीमती रेना जमील ने सोमवार को जिले की 11वीं कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालते ही जिला प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पदभार ग्रहण करने के बाद अपने प्रथम संबोधन में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

नवपदस्थ कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और जनगणना-2027 की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से पूरा करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि जिलेवासियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

श्रीमती रेना जमील ने यह भी कहा कि वे जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगी और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया।

जिलेवासियों को उम्मीद है कि नई कलेक्टर के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button