अकलतरा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बैंक गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

संवाददाता जय ठाकुर / लोकेशन जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले में भीषण गर्मी अब खतरनाक रूप लेने लगी है…
अकलतरा चौक के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क उठी…
आग की लपटें उठती रहीं, लोग आते-जाते रहे… लेकिन हैरानी की बात ये रही कि किसी ने न आग बुझाने की कोशिश की और न ही बिजली विभाग को सूचना दी…



इसी बीच पास के बैंक में तैनात एक गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया…
ये तस्वीरें अकलतरा चौक की हैं… जहां तेज गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा…
चौक से गुजर रहे लोग आग को देखते रहे, कई लोग मोबाइल में वीडियो बनाते नजर आए… लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया…



आग बढ़ती जा रही थी और आसपास हादसे का खतरा मंडरा रहा था…
तभी पास के बैंक में मौजूद गार्ड ने हिम्मत दिखाई…
गार्ड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी सूझबूझ से आग बुझाने की कोशिश शुरू की और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया…


अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था…
स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते बिजली उपकरणों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं…
फिलहाल समय रहते आग बुझा ली गई, लेकिन सवाल ये है कि आखिर जिम्मेदार विभाग को सूचना देने में लोग पीछे क्यों रहे…?
और क्या बिजली विभाग ऐसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करेगा…?



