
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ठाकुरदिया के टांडापारा में अयोध्या की तर्ज पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीणों के जनसहयोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से बनने वाला यह मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

ग्राम ठाकुरदिया के टांडापारा में बनने वाले श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ हो चुका है। मंदिर का डिजाइन अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर की शैली से प्रेरित बताया जा रहा है।
मंदिर निर्माण में क्षेत्र के 21 गांवों के ग्रामीणों का जनसहयोग मिल रहा है। वहीं, अजय नायक के विशेष प्रयासों से इस धार्मिक परियोजना को गति मिली है। ग्रामीणों में मंदिर निर्माण को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के निर्माण से न केवल धार्मिक आस्था को नया आयाम मिलेगा, बल्कि भविष्य में यह क्षेत्र श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है और विश्वास जताया है कि जनसहयोग से यह भव्य मंदिर जल्द ही पूर्ण रूप लेगा।




बाइट 1: अजय नायक
बाइट 2: डोंगर सिंह
बाइट 3: विनोद कुमार बारिक
बाइट 4: नरेश कुमार शुक्ला, पुजारी




