छत्तीसगढ़रायगढ़

32 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट कंपनी से करीब 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार महीने से फरार चल रहे आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर कंपनी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

रायगढ़ पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक शर्मा अपने एक साथी के साथ मिलकर फर्जी बिल और वाउचर तैयार करता था। इसके जरिए अलग-अलग बैंक खातों का उपयोग कर ट्रांसपोर्ट कंपनी से करीब 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
मामले में लगातार फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दरोगापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


बाइट:
अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आर्थिक अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button