कोरबाछत्तीसगढ़

उरगा में बड़ा हादसा: कुएं में गिरने से दो युवक घायल, 108 एंबुलेंस की तत्परता से बची जान

रिपोर्टर: सरोज रात्रे / लोकेशन: उरगा

कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है…
जहां कुएं की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया…

जानकारी के अनुसार, सुनील यादव (35 वर्ष) और घुराव मांझवार कुएं की झराई करने उतरे थे…
इसी दौरान इस्तेमाल की जा रही रस्सी अचानक टूट गई…
जिससे दोनों सीधे कुएं में जा गिरे…

इस हादसे में —
एक व्यक्ति बेहोश हो गया…
वहीं दूसरे को कमर में गंभीर चोट आई है…

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई…

लेकिन राहत की बात ये रही कि सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची…
पायलट सुखदास और ईएमटी नारायण दास की तत्परता से दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया…
और तुरंत जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाया गया…

समय पर मिली चिकित्सा सहायता से दोनों की हालत अब नियंत्रण में बताई जा रही है…

सावधानी की अपील:
कुएं या किसी भी गहरे स्थान पर काम करते समय सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल बेहद जरूरी है…
जरा सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button