जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा: करनौद में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

रिपोर्टर: सरोज रात्रे / लोकेशन: जांजगीर-चांपा (बम्हनीडीह, करनौद)
जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस पलट गई।
जानकारी के मुताबिक, बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम करनौद में राजधानी बस सर्विस की एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे।



हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई यात्रियों को चोटें आई हैं, हालांकि अभी तक किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




