
लोकेशन :सक्ति जिला / रिपोर्टर: लाला उपाध्याय
सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण एक युवक की जान चली गई।


कोटमी-बघोद मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र पटेल (उम्र 28 वर्ष), पिता लो केश्वर पटेल, निवासी ग्राम अकोलजमोरा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राजेंद्र पटेल अपनी मोटरसाइकिल से कोटमी बाजार जा रहा था, तभी कोटमी और बघोद के बीच एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को प्राइवेट एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।




