छत्तीसगढ़बिलासपुर

देवरी खुर्द के आरएन पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 96% अंक लाकर छात्र बना बिल्हा ब्लॉक टॉपर

रिपोर्टर: प्रांजल सिंह / लोकेशन: बिलासपुर (देवरी खुर्द)

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस वर्ष विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इसी कड़ी में बिलासपुर के देवरी खुर्द स्थित आरएन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।


विद्यालय के एक छात्र ने कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बिल्हा ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, एक छात्रा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की छात्राओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button