छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न, कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना की प्रगति की समीक्षा

रिपोर्टर : प्रांजल सिंह / लोकेशन : रायपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन सहित प्रदेश में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी पहलुओं और तय समयसीमा को लेकर प्रस्तुति दी।

बैठक में सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं रेल परियोजनाएं श्री रजत कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आयुक्त जनसंपर्क तथा संचालक खनिज विकास निगम श्री रजत बंसल सहित वित्त विभाग और रेलवे कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सरकार ने परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button