कोरबाछत्तीसगढ़

मौत का कटिंग पॉइंट!… रेलिंग काटकर बनाया अवैध रास्ता, अब हाईवे पर पलटते-पलटते बची कार

लोकेशन – कोरबा, ग्राम तरदा / रिपोर्टर – सरोज रात्रे

कोरबा के ग्राम तरदा में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। हाईवे की सुरक्षा रेलिंग काटकर बनाए गए अवैध रास्ते ने अब लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। हालात इतने खतरनाक हो चुके हैं कि इसी कटिंग पॉइंट पर एक कार अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बच गई। वाहन को बाद में लकड़ी के सहारे टिकाकर खड़ा करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व अवैध वसूली के लालच में हाईवे की रेलिंग काटकर भारी वाहनों के लिए रास्ता बना चुके हैं। इसी अवैध कटिंग से 18 चक्का ट्रकों की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले भी इस मामले की शिकायत उरगा पुलिस और पंचायत से की गई थी। कुछ समय के लिए रास्ता बंद कराया गया, लेकिन बाद में फिर से अवैध आवाजाही शुरू हो गई।

अब ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत देकर मांग की है कि रेलिंग की स्थायी मरम्मत कर अवैध रास्ते को पूरी तरह बंद किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले प्रशासन कार्रवाई करे।

सवाल बड़ा है — हाईवे की रेलिंग कटी है, भारी ट्रकों की एंट्री जारी है, हादसे होते-होते बच रहे हैं… फिर भी जिम्मेदार विभाग आखिर खामोश क्यों हैं?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button