
लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू
29 अप्रैल 2026 को सूरजपुर जिले में साहू समाज के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन माता कर्मा चौक में किया गया, जहां सर्वप्रथम माता कर्मा की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर साहू समाज के वरिष्ठजनों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाज के संरक्षक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकृपाल साहू ने दानवीर भामाशाह के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धा को हल्दीघाटी के युद्ध के दौरान अपनी संपूर्ण संपत्ति अर्पित कर देशभक्ति और त्याग का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ऐसे महान व्यक्तित्व के वंशज होने पर साहू समाज गौरवान्वित है।

कार्यक्रम में सूरजपुर जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष राम लल्लू साहू एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष समाजसेवी गैबीनाथ साहू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भामाशाह जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस दौरान समाज के संरक्षक जोखन लाल साहू, रामप्राण साहू, देवमुनिया साहू, राजेश साहू, ओमप्रकाश साहू, सुशील साहू, दुर्गा साहू, बंशी साहू, दिलेश्वर साहू, मुरली प्रसाद साहू, सौरभ साहू (मोन्टू), खुशवंत साहू, मनीष साहू, रितेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उत्साह और उमंग के साथ दानवीर भामाशाह जयंती मनाई गई, जिसमें समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।




