टेक्नोलॉजी

EU का गूगल पर बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर और सर्च इंजन को लेकर लगा भारी जुर्माना

हैदराबाद: यूरोपियन यूनियन ने गुरुवार को गूगल पर 890 मिलियन यूरो ( यानी करीब एक बिलियन डॉलर) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. यूरोपियन कमीशन का कहना है कि गूगल ने अपने प्ले स्टोर और सर्च इंजन का इस्तेमाल इस तरीके से किया है कि यूज़र्स को जबरदस्ती कंपनी की सर्विसेज़ की तरफ मोड़ा जाए और उनकी ही सर्विसेज़ यूज़ करने के लिए मज़बूर किया जाएगा. इससे प्रतिस्पर्धी कंपनियों को नुकसान पहुंचा और इसे डिजिटल एंटीट्रस्ट नियमों का उल्लंघन माना गया है.

यह ब्रसेल्स की तरफ से बड़ी टेक कंपनियों पर लगातार हो रही सख्ती का एक और नमूना है. हाल ही में गूगल को एक और झटका लगा था, जब वो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की मनमानी को लेकर लगे 4.5 बिलियन डॉलर के जुर्माने के खिलाफ उसकी अपील खारिज हो गई थी.

कहां-कहां हुआ नियमों का उल्लंघन

रिपोर्ट के मुताबिक, इस जर्माने को दो हिस्सों में बांटा गया है. इनमें से करीब 460 मिलियन यूरो सर्च रिजल्ट्स में गूगल फ्लाइट्स और गूगल होटल्स जैसी अपनी सर्विसेज को दूसरी कंपनियों से ऊपर दिखाने के लिए लगाया गया. वहीं, बाकी 430 मिलियन यूरो प्ले स्टोर से जुड़ी शिकायत पर लगा, जिसमें ऐप डेवलपर्स को बाहर के सस्ते ऑफर्स बताने से रोकने का आरोप था.

यूरोपियन कमीशन की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट टेरेसा रिबेरा ने कहा कि बेहतर प्रोडक्ट्स को इसलिए सफल नहीं होना चाहिए क्योंकि वो सर्च इंजन चलाने वाली कंपनी के हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि वे बेहतर हैं. उन्होंने कहा कि यूरोप के यूज़र्स को यह जानने का पूरा हक है कि बेस्ट ऑफर कहां मिल सकता है. भले ही उससे ऐप स्टोर को कमीशन मिले या न मिले.

गूगल ने जताई नाराजगी

गूगल के ग्लोबल अफेयर्स प्रेसिडेंट केंट वॉकर ने नरारगी जताई है. उन्होंने इसे कुछ शिकायतकर्ताओं के स्वार्थ की वजह से हुई “प्रोडक्ट डिग्रेडेशन” करार दिया, जिसका नुकसान यूरोप के बिजनेस और यूजर्स को उठाना पड़ेगा. उनके मुताबिक, ईयू के डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) की वजह से गूगल को होटल, फ्लाइट जैसी रियल-टाइम सर्च फीचर्स हटानी पड़ रही हैं, साथ ही प्ले स्टोर की सेफ्टी प्रोटेक्शन भी कमजोर हो रही है.

दूसरी ओर, EU के प्रवक्ता थॉमस रेनियर ने कहा कि गेटकीपर कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वो लेवल प्लेइंग फील्ड सुनिश्चित करें. यह जुर्माना मार्च 2024 से शुरू हुई जांच का नतीजा है और गूगल इसके खिलाफ अपील कर सकता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button