कोरबाछत्तीसगढ़

मोबाइल की जिद में पेड़ पर चढ़ी बच्ची, पुलिस की समझाइश से टला बड़ा हादसा

रिपोर्टर – सरोज रात्रे / लोकेशन – घुंघुचुआ घुटीपारा, कोरबा

पुलिस अंकल के वादे पर मुस्कुराते हुए नीचे उतरी नाबालिग, संवेदनशीलता की मिसाल बनी पुलिस

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतमा चौकी के ग्राम घुंघुचुआ घुटीपारा में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां नया मोबाइल फोन दिलाने की जिद को लेकर एक नाबालिग बच्ची घर के पास स्थित ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई। परिजनों के काफी प्रयास के बावजूद बच्ची नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को डांटने या दबाव बनाने के बजाय बेहद धैर्य और आत्मीयता के साथ उससे बातचीत शुरू की। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब बच्ची नहीं मानी तो पुलिसकर्मियों ने उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी और 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेगी, तो “पुलिस अंकल” उसे मोबाइल दिलाने में मदद करेंगे।

पुलिस की इस संवेदनशील और सकारात्मक पहल का असर हुआ और बच्ची सुरक्षित रूप से पेड़ से नीचे उतर आई। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं ग्रामीणों ने भी पुलिस की मानवीय सोच और समझदारी की सराहना की।

यह घटना दर्शाती है कि कई बार धैर्य, संवाद और संवेदनशील व्यवहार से ऐसी परिस्थितियों को भी सहजता से संभाला जा सकता है, जहां सख्ती के बजाय अपनापन अधिक प्रभावी साबित होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button