छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी का अपहरण: ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले से अपहरण का मामला सामने आया है जहां घर में अकेली महिला को उसके ही यहां काम करने वाले ड्राइवर ने अपने साथीयों के साथ मिलकर अगवा किया और फिरौती की मांग की,,हालांकि दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,,,,,

दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 58 वर्षिय महिला जो रिटायर्ड एस ई सी एल कर्मचारी की पत्नी हैं उसे उसके यहां पूर्व में 18 महिनों तक ड्राइवरी का काम करने वाले रौशन देवांगन ने अपने साथी शेख इशु व एक अन्य के साथ मिलकर घर से अगवा कर लिया था,,,,जहां पुलिस ने बताया कि आरोपी रौशन देवांगन जो पूर्व में पीड़ित महिला के घर में 18 महीनों तक ड्राइवर का कार्य किया था,,जिसे जानकारी थी कि संबंधित एस ई सी एल रिटायर्ड हैं और इसे रिटायरमेंट का पैसा मिला है,,, जहां पैसों की लालच में आकर इसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई,,,,वहीं महिला घर में अकेली थी और उनके पति अम्बिकापुर अपनी गाड़ी बनवाने गये हुए थे,,,तभी रौशन देवांगन अपने साथियों के साथ उनके घर आया और महिला से कुछ बातचीत कि इसी बीच पानी कि मांग की और कुछ देर बाद ही महिला का आंख,मुंह,टेप से बांध व रस्सी से हाथ-पैर बांध मोटरसाइकिल पर बिठा रौशन देवांगन के डुमरिया गांव स्थित टायर पंचर दुकान में ले गए,,, और महिला का फोन लेकर ग्राम रुनियाडिह जाकर महिला के पति जो एस ई सी एल रिटायर्ड कर्मचारी हैं उनसे 22 लाख रुपए फिरौती की मांग की और मोबाइल बंद कर दिया,, जिसकी सुचना महिला के पति ने तत्काल पुलिस को दी,,, जहां पुलिस के पेट्रोलिंग और खोजबीन से डरकर आरोपियों ने महिला को बायपास रोड घायल अवस्था में छोड़ दिया,,इसी दौरान आरोपियों ने अपहरण में इस्तेमाल कंबल,टेप, रस्सी सब वही पर जला दिया,, आरोपीयों के द्वारा छोड़े जाने के बाद महिला किसी के घर गई और फोन कर जानकारी दी,,, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया,,, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की पताशाजी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं एक फरार आरोपी की पताशाजी कि जा रही है,,,,, जहां पुलिस ने सावधानी बरतने अपिल करते हुए कहा कि किसी काम करने वाले या अनजान शख्स को अपने घर की पैसों रुपयों की जानकारी न दें और अपने फोन पर पुलिस का डायल नंबर सेव कर रखें,,,,,

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button