
लोकेशन: कोरबा (पाली पडनिया) / रिपोर्टर: सरोज रात्रे
कोरबा जिले के पाली पडनिया क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बेरोजगार ड्राइवरों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। श्रम सेवा भू-स्थापित कामगार संगठन के कार्यालय में आयोजित अहम बैठक में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के सैकड़ों बेरोजगार ड्राइवर शामिल हुए। बैठक में ड्राइवरों ने साफ शब्दों में कहा कि अब उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि रोजगार चाहिए।



बताया गया कि करीब तीन महीने पहले हर ड्राइवर को नौकरी दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक एक भी ड्राइवर को काम नहीं मिल पाया है। इस वादाखिलाफी को लेकर ड्राइवरों में भारी नाराजगी है।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और नेताओं ने भी ड्राइवरों के मुद्दे का समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
अब देखना होगा कि संबंधित कंपनी और जिम्मेदार पक्ष इस मामले में क्या कदम उठाते हैं, क्योंकि कोरबा से उठ रही यह आवाज आने वाले दिनों में बड़ा रूप ले सकती है।







