छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में तालिबानी सजा: चोरी के शक में युवक का मुंडन, पत्नी संग गांव में घुमाया

रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू/ लोकेशन:सूरजपुर

सूरजपुर | जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में एक युवक और उसकी पत्नी को कथित तौर पर तालिबानी सजा दी गई।
जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज पर ग्रामीणों ने सोलर पैनल के तार चोरी का आरोप लगाया। समझौते के नाम पर उसे पत्नी सहित गांव बुलाया गया, लेकिन वहां पंचायत के बजाय अमानवीय व्यवहार किया गया।


आरोप है कि ग्रामीणों ने युवक का अर्ध मुंडन कर दिया, गले में जूते-चप्पल की माला पहनाई और मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी को भी अपमानित करते हुए सार्वजनिक रूप से परेड कराई गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उसे झूठे मामले में फंसाकर यह सजा दी गई, जबकि उसकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।


वहीं पुलिस का कहना है कि युवक चोरी की नीयत से गांव गया था और ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर भाग गया था। अगले दिन जब वह परिजनों के साथ लौटा, तब ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने कहा है कि युवक के साथ अमानवीय कृत्य हुआ है और किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button