कोरबाछत्तीसगढ़

अवैध कब्जा, गलत सीमांकन और रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरा पटवारी, किसानों ने जनदर्शन में लगाई गुहार

लोकेशन – कोरबा / रिपोर्टर – सरोज रात्रे

कोरबा जिले के ग्राम नोनबिर्रा में जमीन विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीण किसानों ने हल्का पटवारी पर रिश्वतखोरी, गलत सीमांकन और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अब जनदर्शन तक पहुंच गया है, जहां पीड़ित किसानों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीण संतराम पटेल का आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। न्यायालय के आदेश के बावजूद सीमांकन प्रक्रिया में लगातार देरी की गई। साथ ही सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं।

किसानों का कहना है कि 8 मई को किया गया सीमांकन पूरी तरह गलत और एकतरफा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उल्टा उनके खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया गया।

पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से दोबारा निष्पक्ष सीमांकन कराने, पूरे मामले की जांच करवाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button