कोरबाछत्तीसगढ़

भारतमाला मार्ग पर ‘टेरर टैक्स’ का आतंक, मृत मवेशियों की आड़ में खुलेआम वसूली का आरोप

लोकेशन – कोरबा, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सरोज रात्रे

भारत माला परियोजना का निर्माणाधीन उरगा-बिलासपुर मार्ग यात्रियों के लिए सुविधा का मार्ग बनने से पहले ही दहशत का कारण बनता नजर आ रहा है। रविवार को कुछ लोगों ने मृत मवेशियों को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। आरोप है कि इसके बाद गुजरने वाले वाहन चालकों से मनमाने तरीके से पैसे की मांग की गई।

रायपुर जा रही एमपी नगर की पूर्व पार्षद आशा जायसवाल की पुत्री इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी बनीं। उन्होंने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर मृत मवेशी रखकर वाहनों को रोकते और वाहन चालकों पर पैसे देने का दबाव बनाते दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस मार्ग पर अवैध वसूली के आरोप सामने आए हों। इससे पहले भी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। बावजूद इसके अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आई है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस राष्ट्रीय महत्व के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था आखिर कहां है?
क्या भारतमाला मार्ग पर कानून व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है?
क्या यात्रियों को सुरक्षित सफर के लिए अवैध वसूली का सामना करना पड़ेगा?
फिलहाल वायरल वीडियो ने प्रशासनिक व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button