छत्तीसगढ़रायगढ़

धर्मजयगढ़ के ऐडू संगम जंगल में 6 हाथियों का दल, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्टछाल परिक्षेत्र में हाथियों की दस्तक, कई गांवों के लिए चेतावनी

धर्मजयगढ़ वनमंडल में 6 हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
धर्मजयगढ़, 23 जुलाई। वनमंडल धर्मजयगढ़ के अंतर्गत छाल परिक्षेत्र के ऐडू परिसर स्थित ऐडू संगम जंगल में 6 जंगली हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। वन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से आमजन से अपील की है कि बनभोना–पुस्लदा कच्चे मार्ग तथा ऐडू–बरभोना पक्के मार्ग पर अगले आदेश तक आवागमन न करें।


वन विभाग ने विशेष रूप से ऐडू, बरभोना पुनर्वास, पुस्लदा और खेदापाली के ग्रामीणों से सतर्क एवं सावधान रहने, जंगल की ओर अकेले न जाने तथा हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने का आग्रह किया है। विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button