कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में “सजग कोरबा अभियान” का असर, अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई – 28 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: प्रांजल सिंह / लोकेशन: कोरबा, छत्तीसगढ़

रबा से बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की है…
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में 2 और 3 मई को जिलेभर में ताबड़तोड़ दबिश दी गई…
जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है…
इस कार्रवाई के दौरान —


428.94 लीटर अवैध शराब जब्त की गई
26 मामले दर्ज किए गए
28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
इतना ही नहीं…
जंगल और ग्रामीण इलाकों में संचालित महुआ शराब की अवैध भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया…
शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, बर्तन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं…
वहीं तस्करी में उपयोग हो रहे दोपहिया वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है…
कोरबा पुलिस का साफ संदेश है —
अवैध शराब का कारोबार अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button