
दीपक वर्मा – जशपुर /लोकेशन – कुनकुरी
कुनकुरी में गौ-रक्षा एवं गौ-वंश संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत, कुनकुरी क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला। जहां हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं द्वारा रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे, वहीं इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री के नाम संबंधित प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार प्रमोद पटेल को ज्ञापन सौंपा।



ज्ञापन के अनुसार देशभर में गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन एवं संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। साथ ही उपस्थित नागरिकों ने सरकार से अपील की कि गौवंश की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जाए और उन्हें जमीनी स्तर पर लागू किया जाए।


वहीं इस तपती भीषण गर्मी में धर्मप्रेमियों ने पेयजल शरबत की जगह – जगह व्यवस्था बनाई थी।
यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के आयोग के अध्यक्ष शंभू नाथ चक्रवर्ती, गौ सेवा आयोग के जिला सदस्य विष्णु सोनी तथा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राम सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




