
रिपोर्टर: प्रांजल सिंह / लोकेशन: बिलासपुर
बिलासपुर में NSUI ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2026 के परिणामों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संगठन ने आरोप लगाया है कि कई छात्रों को उत्तर लिखने के बावजूद शून्य अंक दिए गए हैं, जिससे छात्रों में आक्रोश है।



जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में कुलपति को ज्ञापन सौंपकर परिणामों की निष्पक्ष जांच और सुधार की मांग की गई है। छात्रों का कहना है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में भारी लापरवाही और त्रुटियां हुई हैं।
NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया




