
सक्ती जिले के पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब एवं सांसद कमलेश जांगड़े ने सीन ऑफ क्राइम मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने पूजा-अर्चना एवं श्रीफल तोड़कर अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन का लोकार्पण किया। प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर अपराध जांच को तेज और प्रभावी बनाने के लिए सभी जिलों को सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट उपलब्ध कराई जा रही है।




सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि इस हाईटेक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही फिंगरप्रिंट, डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों की जांच एवं संग्रहण किया जा सकेगा, जिससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आधुनिक उपकरणों से लैस यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन जिले की पुलिसिंग व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी और गंभीर मामलों की जांच में तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।




