छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मंदिर में मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा/ लोकेशन: जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में स्थित एक मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान गांव के ही निवासी विजय बंजारे उर्फ भोंदू पर संदेह हुआ, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में आकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button