
रिपोर्टर: सरोज रात्रे /लोकेशन: कोरबा
कोरबा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचा दिया।
मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा हाईवे के सर्विस रोड का है, जहां 70 वर्षीय रामलाल को एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया गया। इस दौरान पायलट सुखदास महंत और ईएमटी नारायण दास वैष्णव की तत्परता से समय पर इलाज मिल सका।
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने अब लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।




