छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद को पत्रकार और नेता बताकर धौंस जमाने वाले मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना चांपा की टीम जगदल्ला स्थित छुईया तालाब के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान अनिल खुंटे और उसके भाई अजय खुंटे सहित कुछ लोगों ने पुलिस टीम से विवाद करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।
घटना के बाद थाना चांपा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 132, 221 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल खुंटे (35 वर्ष) और अजय खुंटे (28 वर्ष), निवासी जगदल्ला, चांपा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी अनिल खुंटे स्वयं को पत्रकार और नेता बताकर क्षेत्र में प्रभाव जमाने का प्रयास करता था। पुलिस के मुताबिक वह पूर्व में भी अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है।

चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button