छत्तीसगढ़सरगुजा

अंबिकापुर में भीषण आग, पटाखा और प्लास्टिक दुकान धूं-धूं कर जली

रिपोर्टर: विनीत मिश्रा / लोकेशन: अंबिकापुर

अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पटाखा और प्लास्टिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में मुकेश पटाखा और प्लास्टिक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखे पटाखों और प्लास्टिक सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।
आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रही हैं और आसपास के दुकानदारों व रहवासियों में दहशत का माहौल है।
मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। हालांकि दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बावजूद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाना अभी भी चुनौती बना हुआ है।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली कराना शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।


पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
घटना में हुए नुकसान का आंकलन आग बुझने के बाद ही सामने आ पाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button