छत्तीसगढ़रायगढ़

अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में कथित रूप से विवाह का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को नाबालिग बालिका स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
तलाश के दौरान 1 अगस्त को पुलिस ने बालिका को केलो डेम के पास विनय केरकेट्टा (23 वर्ष) निवासी कृष्णापुर, थाना कोतरारोड के साथ सकुशल बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से विवाह का झांसा देकर बालिका को अपने साथ पत्थलगांव ले गया था, जहां उसने उसे अपने परिचितों के घर में रखा।
पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ीं। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button