छत्तीसगढ़सक्ती

सक्ती में घर घुसकर गोलीबारी, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

रिपोर्टर: लाला उपाध्याय लोकेशन: \ सक्ती, छत्तीसगढ़

सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां करही गांव में आधी रात अज्ञात नकाबपोशों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, करही गांव में देर रात तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और कमरे में सो रहे दो सगे भाइयों पर गोली चला दी।
इस हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।


सूचना मिलते ही सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
बिर्रा पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों की टीम और साइबर सेल भी जांच में जुट गई है।
आरोपियों की तलाश में सक्ती और जांजगीर जिले में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज वारदात के हर पहलू की जांच कर रही है… अब देखना होगा कि आरोपियों तक पुलिस कब तक पहुंच पाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button